पुलिस ने कड़ी मशक्कत से निकाला, रेफर; बाईपास निर्माण पर ठोस पहल न होने से उठे सवाल
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के सिमरिया-देल्हो घाटी में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कोयला वाहन सड़क किनारे खड़े राख लदे वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, चतरा निवासी पिंटू कुमार यादव, कैबिन में फंस गया।
सूचना पर पहुंची सिमरिया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए सिमरिया रेफरल अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जिले में कोयला वाहनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

















Total Users : 1282208
Total views : 3157822