Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पेड़ पर चढ़ा अनजान जानवर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जानवर को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ा गया

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के बिहिया गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अनजान जानवर को पेड़ पर चढ़े देखा। देखते ही देखते इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और जानवर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों के अनुसार, जानवर जंगल की ओर से भटककर गांव में पहुंचा था और इसके बाद एक पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर जानवर को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानवर को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीण इसे पुराने समय में ‘नेवला’ के नाम से जाने जाने वाले जानवर के रूप में बता रहे थे। हालांकि, इसकी प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और सावधानीपूर्वक जानवर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने जानवर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि जानवर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वह काफी देर तक पेड़ और उसके आसपास घूमता रहा। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद मौके पर जुटी भीड़ हट गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment