Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा मंडप का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

गिद्धौर (चतरा)। सोमवार देर शाम गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने द्वारी पंचायत स्थित दुर्गा मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा समिति के सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली।

थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने पूजा समितियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि पूजा के दौरान हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि द्वारी का दुर्गा पूजा ऐतिहासिक है और यहां प्रत्येक वर्ष धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ पूजा का आयोजन किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment