Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलकूदक्राइमशिक्षाराजनीतिस्वास्थराशिफल
---Advertisement---

मौत का खंडहर बना रमटुंडा पुल, गड्ढे में पलटी स्कूटी, तीन छात्राएं घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गंभीर रूप से घायल सोनी कुमारी हजारीबाग रेफर, बार-बार हादसों के बाद भी नहीं जागा विभाग

गिद्धौर (चतरा), संवाददाता। चतरा सदर प्रखंड का रमटुंडा पुल अब “मौत का खंडहर” बन गया है। सोमवार शाम पुल पर बने गहरे गड्ढे में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार तीन छात्राएं घायल हो गईं।

गड्ढे में बिगड़ा संतुलन, सड़क पर गिरीं तीनों

घायलों में पहरा गांव निवासी लखन प्रजापति की पुत्री सोनी कुमारी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि सोनी अपनी दो सहेलियों के साथ पढ़ाई के कागजात लेकर स्कूटी से चतरा जा रही थी। रमटुंडा पुल पर पहुंचते ही गड्ढे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़ीं।

सोनी के सिर-छाती में गंभीर चोट, कान से बहने लगा खून

हादसे में दो छात्राओं को हल्की चोटें आई हैं, जबकि सोनी के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी है। उसके कान से खून बहने लगा। ग्रामीणों की मदद से उसे गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बार-बार हादसों के बावजूद नहीं जागा विभाग

कई बार दुर्घटनाओं की खबर प्रसारित होने के बाद भी विभाग नहीं जागा। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पथ निर्माण विभाग से लेकर सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों तक किसी ने सुध नहीं ली।

जनप्रतिनिधियों का रोज आना-जाना, फिर भी बदहाल पुल

इसी सड़क से पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान का बराबर आना-जाना लगा रहता है, फिर भी पुल की दुर्दशा जस की तस है।

🔴 न्यूज स्केल लाइव — सच से जुड़ी, भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment