Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मृतक सोमर के परिजनों ने महावीर चौक पर किया सड़क जाम, प्रशासन से वार्ता के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क पर गिराई गई गिट्टी से बाइक फिसलने का आरोप, इलाज के दौरान हुई थी मौत; परिजनों ने कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी

प्रतापपुर (चतरा, झारखंड)। रविवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर चौक के समीप मृतक सोमर भारती के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 11 दिन पूर्व प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कुबड़ी-लिपता क्षेत्र में सड़क पर गिट्टी (छरी) गिराकर छोड़ दी गई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से गिरने के कारण सोमर भारती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।

कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे परिजन

घटना के बाद परिजनों ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए रविवार को महावीर चौक के समीप सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जताई।

प्रशासन से वार्ता के बाद खत्म हुआ जाम

जाम की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच आपसी बातचीत के बाद जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो गया। प्रशासन के सहयोग से स्थिति शांतिपूर्ण ढंग से सामान्य हुई।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment