WhatsApp Group Join Now
व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष बने विजय गिरी
टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को विशेष आमसभा के माध्यम से व्यापार मंडल सहयोग समिति टंडवा के प्रबंधकारिणी समिति का निर्वाचन संपन्न हो गया। मौके पर मौजूद निर्वाचन पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हंटरगंज अनिल कुमार गुप्ता द्वारा निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विजय गिरी व प्रबंधकारिणी सदस्यों जितेन्द्र नायक, नत्थु गुप्ता, मंगलदेव सिंह, कृष्णा उरांव, विजय पांडेय, निर्मल घांसी, मुकेश महतो तथा विजय पाठक को संबंधित प्रमाण-पत्र सौंपा गया। वहीं मौजूद लोगों ने खुशी जाहिर करते हुवे विजेताओं को बधाई दिए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, संजय पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

















Total Users : 1171145
Total views : 3000552