Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग बदहाल, पुल बने गहरे गड्ढे; ग्रामीणों में आक्रोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोयला लदे भारी वाहनों के दबाव से जर्जर हुए पुल, कई लोग हो चुके हैं दुर्घटना के शिकार; उपायुक्त से तत्काल मरम्मत की मांग

गिद्धौर (चतरा, झारखंड)। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड में हजारीबाग प्रमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाली चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का दंश झेल रही है। स्थिति इतनी बदतर है कि इस मार्ग में पड़ने वाले लगभग सभी पुल इन दिनों गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। पुल व आसपास की सड़क की जर्जर स्थिति के कारण अब तक कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

रातभर गुजरते हैं कोयला लदे भारी वाहन

इस मुख्य मार्ग से रातभर कोयला लदे भारी वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण पुलों की स्थिति और भी बदतर होती जा रही है। दूसरी ओर इसी सड़क से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी आना-जाना करते हैं, लेकिन आज तक किसी ने भी इस ओर सुध नहीं ली है।

ग्रामीणों में आक्रोश, उपायुक्त से लगाई गुहार

स्थानीय ग्रामीणों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्य सड़क पर बने गड्ढों और जर्जर पुलों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment