Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

घर में आग लगने से पिता समेत दो की मौत, एक युवती गंभीर, बेटे पर आगजनी का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पारिवारिक विवाद में सोते समय लगाई गई आग? सलीम और आफरीन की इलाज के दौरान गई जान, चांदनी की हालत नाजुक

औरंगाबाद (बिहार), सुनील कुमार मिश्र, संवाददाता

बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घर में आग लगने से पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कासमा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

कौन थे घायल?

घायलों की पहचान मियांबिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम तथा गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बुधपुर गांव निवासी मोहम्मद तोहिद की 18 वर्षीय पुत्री आफरीन परवीन और 16 वर्षीय पुत्री चांदनी परवीन के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बहनें पिछले पांच-छह वर्षों से अपनी फुआ के घर मियांबिगहा में रह रही थीं।

पारिवारिक विवाद में बेटे पर आरोप

ग्रामीण शदाब आलम के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर मोहम्मद सलीम और उनके बड़े पुत्र इश्तेखार के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पुत्र इश्तेखार ने सोते समय घर में आग लगा दी, जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए। हालांकि, आग लगाने के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।

रफीगंज से औरंगाबाद, फिर गया रेफर

रफीगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मोहम्मद सलीम और आफरीन परवीन की मौत हो गई। चांदनी परवीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार, रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, कासमा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार, एसआई अवधेश कुमार, एसआई नवीन कुमार और एएसआई शेख शेरे अली, रफीगंज अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

सदर-2 एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक सलीम अपने साले की दोनों पुत्रियों को अपने घर में रखे हुए थे, इसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। घर में आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment