Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

AK-47 से ऑटोमेटिक मोड में चलाई गोली, गर्दन में लगी — कुछ दिनों से डिप्रेशन में बताया जा रहा था जवान

झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल स्थित हैदरनगर थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान भुनेश्वर पाल (पिता- रामलखन पाल) ने खुद को गोली मारकर आत्मघाती कदम उठा लिया। यह घटना रविवार सुबह करीब 7:15 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय तिरिल की है।

जानकारी के अनुसार, जवान ने ड्यूटी के लिए आवंटित AK-47 राइफल से ऑटोमेटिक मोड में खुद पर गोली चलाई। गोली उसकी गर्दन में जा लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस को मिले दो खोखे, FSL टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया है और जांच जारी है।

जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment