संवेदक पर मिट्टी न हटाने का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच व कार्रवाई की मांग
हंटरगंज (चतरा), संवाददाता। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हंटरगंज-बढ़ीबीघा मुख्य पथ पर खुटीकेवाल खुर्द में नहर के समीप पुल के सामने सड़क की स्थिति बारिश के बाद बदहाल हो गई है।
मिट्टी बनी कीचड़, आवागमन में परेशानी
सड़क पर पड़ी मिट्टी पानी के साथ मिलकर कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नहर निर्माण के बाद उठी समस्या
जानकारी के अनुसार तुलसीपुर से गोसाईडीह तक नहर का निर्माण कराया गया है। इसी क्रम में संवेदक द्वारा पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया गया।
ग्रामीणों का संवेदक पर आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद सड़क पर सिर्फ कुछ मात्रा में स्टोन डस्ट डाला गया, जबकि नहर से निकली मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया। बारिश होने के बाद यही मिट्टी कीचड़ में बदल गई है।

स्कूली बच्चों को हो रही सबसे ज्यादा दिक्कत
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क को व्यवस्थित करने और मिट्टी हटाने की जिम्मेदारी पूरी नहीं की गई, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए —
- सड़क पर जमा मिट्टी और कीचड़ को तत्काल हटाने
- निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदार संवेदक पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
मौके पर प्रभात कुमार, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, सचिन कुमार, करण कुमार, गोलू कुमार, नगीना देवी, सती देवी, कविता देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान






















Total Users : 1203516
Total views : 3044758