लंबे राजनीतिक अनुभव व मजबूत पकड़ के दम पर चतरा कांग्रेस के कायाकल्प की उम्मीद
चतरा, संवाददाता। चतरा जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अरुण कुमार सिंह को संगठन में उचित जिम्मेदारी दिए जाने की मांग अब कार्यकर्ताओं के बीच तेज हो गई है।
कार्यकर्ताओं का क्या कहना है?
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरुण कुमार सिंह के लंबे राजनीतिक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और समाज में सक्रियता से संगठन और तेजी से मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि शीर्ष नेतृत्व अरुण कुमार सिंह को संगठन में मजबूत जिम्मेदारी सौंपती है, तो चतरा में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल सकता है।
आगामी चुनाव से पहले संगठन में बदलाव की उम्मीद
आगामी आम सभा चुनाव को देखते हुए यदि संगठन ऐसा निर्णय लेती है, तो चतरा कांग्रेस का कायाकल्प होना तय माना जा रहा है।
2024 चुनाव में रहा था दूसरा स्थान
बताते चलें कि बीते 2024 आम सभा चुनाव में पार्टी चतरा लोकसभा में दूसरे स्थान पर रही थी। यही कारण है कि कार्यकर्ता चतरा में मजबूत नेतृत्व चाहते हैं।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान
























Total Users : 1203529
Total views : 3044771