कुछ दिनों से थी उल्टी-बुखार की शिकायत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में भी छाया मातम
मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत करमा स्थित मोनटेन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छह वर्षीय छात्र रियांश कुमार यादव के निधन पर गुरुवार को स्कूल में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य संतोष कुमार राणा के नेतृत्व में शिक्षकों और बच्चों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मिली जानकारी के अनुसार, करमा पंचायत के लराही गांव निवासी छह वर्षीय रियांश कुमार यादव की रामगढ़ स्थित सृष्टि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रंजीत कुमार यादव और वरुणा देवी का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, रियांश को कुछ दिनों से उल्टी और बुखार की शिकायत थी। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम रियांश की असामयिक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में भी शोक की गहरी लहर दौड़ गई है और लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।




















Total Users : 1201632
Total views : 3042259