Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चार माह पहले हुई थी शादी, गांव और ससुराल में पसरा मातम

गिद्धौर (चतरा)। थाना क्षेत्र के द्वारी पंचायत निवासी अजय यादव के पुत्र अनिल यादव की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 16 सितंबर को हुए सड़क हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया था कि अनिल के छाती में गंभीर चोट आई थी। करीब आठ दिनों तक इलाज चलने के बाद 24 सितंबर को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। द्वारी गांव के साथ-साथ उनके ससुराल सलगा में भी मातम पसरा हुआ है। दोनों जगह परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि अनिल यादव जपुआ होटल के समीप अपाची मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जोरदार टकरा गई थी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों के अनुसार, अनिल यादव की शादी महज चार माह पहले सलगा गांव में हुई थी। कम उम्र में हुई मौत से परिवार और ससुराल पक्ष में शोक की स्थिति है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment