ब्राउन सुगर के साथ दंपति गिरफ्तार, माफिया फरार, दूसरे राज्य में तस्करी की थी साजिश
चतरा। प्रतिबंधित ब्राउन शुगर तस्करी के विरुद्ध पुलिस टीम ने एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर दंपति को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता हांथ लगी है। तस्कर बिरजू भुईयां और उसकी पत्नी सुनीता देवी को थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हालांकि अभियान के दौरान गिरोह का माफिया गांव का ही नौशाद आलम नामक तस्कर भागने में सफल रहा। उसके द्वारा ही गिरफ्तार दंपति के घर तस्करी के उद्देश्य से ब्राउन शुगर का खेप स्टॉक किया गया था। एसडीपीओ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर दंपति और फरार माफिया नौशाद के द्वारा ब्राउन सुगर के खेप को दूसरे राज्य में तस्करी की साजिश रची गई थी। लेकिन इसी बीच पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पानी फेर दिया। आगे बताया कि फरार नौशाद आलम की गिरफ्तारी को ले छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। गिरफ्तार सुनीता देवी पूर्व में भी यूपी के लखनऊ जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में रही है। कुछ दिन पूर्व ही वह बेल पर बाहर आई है। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई मनोज पाल, श्रीराम कुमार पंडित व बिना कुमारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




















Total Users : 786462
Total views : 2480481