Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बंदरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, एक दर्जन से अधिक लोग हो चुके घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो माह से बंदरों का कहर झेल रहा ढोढ़ी-मंधनिया, शिकायत के बावजूद प्रशासन बेखबर

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ी-मंधनिया गांव में पिछले दो महीनों से बंदरों के आतंक से ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं। बंदरों के हमले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बंदरों के लगातार बढ़ते हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक इस कदर भयभीत हैं कि उन्हें घर से बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालते हुए बंदरों के आतंक से जल्द निजात दिलाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में लोग निर्भय होकर अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment