Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हादसे का शिकार हुए दिनेश यादव, ग्राइंडर का ब्लेड टूटकर सीने में लगने से मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से टूटा घर, पत्नी-बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता पर आर्थिक संकट के बादल

प्रतापपुर (चतरा)। रोजगार की तलाश में घर से दूर दिल्ली गए प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग गांव स्थित बसबुट्टा टोला निवासी दिनेश यादव की रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान ग्राइंडर मशीन का ब्लेड अचानक टूटकर उनके सीने में जा लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव दिल्ली की एक कंपनी में काम करते थे। रविवार रात वह अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान ग्राइंडर मशीन का ब्लेड अचानक टूट गया और गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि दिनेश परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवा रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। दिनेश की मौत ने एक बार फिर मजदूरों के पलायन और दूसरे राज्यों में काम के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment