Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वज्रपात से 60 वर्षीय महिला की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आकाशी टंगरा टोली में आलू खेत से घर लौटने के दौरान गिरी बिजली, गांव में पसरा मातम

भंडरा (लोहरदगा), संवाददाता। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशी टंगरा टोली में शनिवार की देर शाम बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला मानो देवी की मौत हो गई। मृतका की पहचान आकाशी टंगरा टोली निवासी कईला साहू की पत्नी मानो देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मानो देवी घर से कुछ दूरी पर स्थित आलू के खेत से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने भंडरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

एक सप्ताह में वज्रपात की दूसरी घटना

आकाशी गांव में एक सप्ताह के भीतर वज्रपात की यह दूसरी घटना है। इससे ग्रामीणों में चिंता के साथ शोक का माहौल है। इससे पहले 16 सितंबर को आकाशी टंगरा टोली में वज्रपात की घटना में इते उरांव की पत्नी कोयली उरांव 49 वर्ष की मौत हो गई थी। लगातार दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, भंडरा अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment