सरैया मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, टेंपो सवार चार लोग घायल
चतरा। शुक्रवार की दोपहर चतरा सदर थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ के पास सड़क हादसे में टेंपो चालक राकेश यादव की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक राकेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया गांव निवासी मेवा यादव के पुत्र थे। मिली जानकारी के अनुसार, राकेश यादव ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नया टेंपो खरीदा था। शुक्रवार को वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ टेंपो से माता भद्रकाली मंदिर, इटखोरी पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद सभी टेंपो से सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सरैया मोड़ के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
चार घायल, सभी गंधरिया के निवासी
हादसे में टेंपो सवार गायत्री देवी, मुनिया देवी, शिवानी कुमारी एवं अंकित कुमार घायल हो गए। चारों सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे से मृतक के परिजनों एवं गांव में शोक का माहौल है।






















Total Users : 1189356
Total views : 3025218