अनिल यादव की हालत नाजुक, दोनों घायलों का रांची में चल रहा इलाज
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारी पंचायत के इंदिरा गांव निवासी अजय यादव के पुत्र अनिल यादव एवं एक अन्य युवक जपुआ होटल के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों युवक अपाची मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से जोरदार टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अनिल यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सलगा गांव स्थित अपने ससुराल से वापस इंदिरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जपुआ होटल के समीप यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच-पड़ताल की। हालांकि, प्रशासन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचा दिया था।
बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का रांची के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, अनिल यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गांव में परिजनों एवं ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है।






















Total Users : 1189357
Total views : 3025219