Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो कोयला लदे हाइवा में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वाहनों में फंसे चालकों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से निकाला, रेफर

सिमरिया (चतरा), संवाददाता। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरा-बालूमाथ मुख्य पथ पर जबड़ा चौक के समीप शनिवार की देर रात दो कोयला लदे हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हाइवा के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक वाहनों के केबिन में फंस गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों चालकों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिमरिया अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

बालूमाथ और बगरा की ओर से आ रहे थे दोनों हाइवा

ग्रामीणों के अनुसार, एक हाइवा बालूमाथ की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा हाइवा बगरा की तरफ से जा रहा था। जबड़ा चौक के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर सिमरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू हो सका।

कोयला वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर ग्रामीणों की चिंता

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर कोयला लदे हाइवा अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जाते हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। इधर, बालूमाथ की ओर से कोयला लेकर आ रहे हाइवा की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और वाहनों से संबंधित अन्य बिंदुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment