Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झाड़ियों के पीछे लावारिस हालत में मिला नवजात, पचंबा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रोने की आवाज सुनकर लोगों को हुई जानकारी, नवजात की हालत बताई जा रही स्वस्थ; माता-पिता का पता नहीं

गिरिडीह, न्यूज स्केल संवाददाता। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में झाड़ियों के पीछे लावारिस हालत में एक नवजात मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नवजात एक कपड़े में लिपटा हुआ था। राहत की बात रही कि उसे कोई चोट नहीं लगी थी। सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और खुद झाड़ियों के बीच से नवजात को बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस ने नवजात को तत्काल इलाज के लिए मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्वस्थ बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने झाड़ियों की ओर से नवजात के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद लोग मौके पर जुटे और मामले की सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल नवजात के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जरूर है कि किसी कथित अवैध संबंध के चलते बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मां उसे झाड़ियों में छोड़कर चली गई, हालांकि इस बात की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और नवजात के माता-पिता की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किस परिस्थिति में छोड़ा गया था।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment