Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मोड़ पर ट्रेलर फंसने से घंटों जाम, राहगीर परेशान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भारतमाला परियोजना के लंबे वाहनों से लगातार बढ़ रही समस्या, कीचड़ में फंसा भारी वाहन तो थम गया आवागमन

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग के दुंदु मोड़ के समीप भारतमाला परियोजना के कार्य में लगे लंबे ट्रेलर वाहनों के कारण जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। गुरुवार सुबह एक भारी वाहन मोड़ काटते समय कीचड़ में फंस गया। इसके बाद स्कूल वाहन, बस समेत छोटे-बड़े कई वाहन जाम में फंस गए और घंटों आवागमन बाधित रहा।

इससे एक दिन पहले बुधवार को भी एक लंबा ट्रेलर वाहन इसी स्थान पर फंस गया था। लगातार दो दिनों तक भारी वाहनों के फंसने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि वाहन फंसने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।

कीचड़ के कारण बढ़ा दुर्घटना का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क के किनारे जमा कीचड़ के कारण लंबे वाहनों को मोड़ काटने में परेशानी होती है और वे अक्सर फंस जाते हैं। सड़क पर फैले कीचड़ के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार राहगीर और वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी से सड़क किनारे जमा कीचड़ तत्काल हटाने, दुंदु मोड़ को दुरुस्त कराने तथा भारी वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने की मांग की है, ताकि जाम और दुर्घटना की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment