Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बड़की नदी पुल पर बना बड़ा गड्ढा, हादसों को दे रहा न्योता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरिया निकला बाहर, आए दिन हो रहे हादसे; दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बड़की नदी पुल की स्थिति इन दिनों अत्यंत जर्जर हो गई है। पुल के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बन गया है और उसमें लगी सरिया बाहर निकल आई है। ग्रामीणों के अनुसार, गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

बीते बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गिद्धौर निवासी भानु विश्वकर्मा और दिवाकर विश्वकर्मा हजारीबाग से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़की नदी पुल पर बने गड्ढे में वाहन चले जाने से दोनों दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया। उपचार के बाद दोनों घर लौट आए हैं।

मरम्मत नहीं हुई तो हो सकती है बड़ी अनहोनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के गड्ढे के कारण अब तक कई राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। कई लोगों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद अब तक पुल की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने कहा कि समस्या की ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का। पुल पर लगातार आवागमन होने के कारण यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment