करीब 40 परिवारों से मिले पंचायत सचिव व समाज कल्याण पदाधिकारी, अस्थायी निवास और दस्तावेजों की जुटाई जानकारी
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत द्वारी पंचायत में रह रहे करीब 40 बिरहोर परिवारों से मुलाकात करने बुधवार को पंचायत सचिव खुशबू लता कुमारी एवं समाज कल्याण पदाधिकारी अभिषेक कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने बिरहोर परिवारों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली और उनके अस्थायी निवास की स्थिति का जायजा लिया।
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि बिरहोर परिवार पिछले करीब दो माह से द्वारी पंचायत के स्कूल टांड़ में रह रहे हैं। अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाने के क्रम में बताया गया कि ये परिवार मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी क्षेत्र में निवास करते रहे हैं और वर्तमान में अस्थायी रूप से द्वारी पंचायत में आए हैं। अधिकारियों ने परिवारों से आधार कार्ड समेत आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मांगी। इस पर बिरहोर परिवारों ने बताया कि उनके आधार कार्ड कटकमसांडी स्थित अस्थायी निवास स्थान से मंगाकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
पुराने निवास को लेकर भी जुटाई गई जानकारी
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कर्मियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की और पंचायत सचिव एवं समाज कल्याण पदाधिकारी से भी बात की। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, द्वारी पंचायत में बिरहोर परिवारों के पूर्व में लंबे समय तक अस्थायी रूप से रहने की कोई पुरानी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बिरहोर परिवारों की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध दस्तावेजों से संबंधित जानकारी जुटाने का कार्य किया, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जा सके।






















Total Users : 1178063
Total views : 3009742