Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये नकद बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश बुलाकर खिलाया जा रहा था जुआ, चार कार और चार बाइक भी जब्त

गढ़वा, न्यूज स्केल संवाददाता।
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के ठरका गांव स्थित सुरंगही बांध के पास पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10.50 लाख रुपये नकद, चार चारपहिया वाहन, चार बाइक, आठ मोबाइल फोन, एक बैग, दरी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के तार मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुड़े बताए गए हैं।

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अहिपुरवा गांव निवासी प्रदीप डोम अपने साथियों के साथ बाहर से लोगों को बुलाकर जुआ खिला रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी मुख्यालय यशोधरा के नेतृत्व में क्यूआरटी और नगर ऊंटारी थाना पुलिस की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने ठरका गांव स्थित सुरंगही बांध के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ खेलते आठ लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने नकदी समेत वाहन, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की।

मध्यप्रदेश के चार लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के बेलोजी गांव निवासी सुंदर साह, ब्रह्मपान गांव निवासी पुष्पेंद्र वैश्य, नावानगर थाना क्षेत्र के दसौती गांव निवासी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा तथा माड़ा थाना क्षेत्र के बहेरी कला गांव निवासी बाबूजी शाह शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोग भी पकड़े गए

वहीं, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के डाला गांव निवासी अखिलेश उपाध्याय, हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी रामनरेश सिंह और चंडौत गांव निवासी दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के त्रिपेश्वरपुर गांव निवासी शंभेर खां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला दर्ज, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ नगर ऊंटारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment