Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करकरा व सरगांव के ग्रामीण आज भी पगडंडीयों के सहारे आवागमन करने को हैं मजबूर 

On: August 25, 2023 10:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
करकरा व सरगांव के ग्रामीण आज भी पगडंडीयों के सहारे आवागमन करने को हैं मजबूर
मयूरहंड(चतरा) चतरा संसदीय क्षेत्र के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसिया को सांसद डॉ. सुनिल कुमार सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत 2019-24 अवधी के लिए वर्ष 2020 में गोद लिया था। पर आजतक संबंधित अधिकारी व सांसद द्वारा केवल विकास का खाका कागजों पर हीं तैयार किया गया है। जमीनी हकिकत है कि आज भी सांसद आदर्श ग्राम पंचायत हुसिया मूलभूत जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। पंचायत क्षेत्र में हुसिया, चोरहा, करकरा, हडाही, पिपरा, सिंघरावां, गणेशपूर, महुवरी, सरगांव, पुरैनी, बम्हंडी आदी गांव आदर्श गांव में शामिल है। जिसमें निवास करने वाली आबादी अधिकांश अनुसूचित जाति की है। लेकिन आजादी के सत्तहतर वर्ष बाद भी पंचायत क्षेत्र के करकरा व सरगांव जाने के लिए समुचित सड़क नहीं रहने से ग्रामीण आज भी पगडंडीयों के भरोसे प्रखंड मुख्यालय व पंचायत सचिवालय पहुंचते हैं। जब आवागमन का समुचित विकास नहीं हो पाया तो अन्य क्षेत्रों में विकास की परिकल्पना करना मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने के बराबर होगा। जबकि गांवों के विकास में जोर देने के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी। ताकि अगल बगल के पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत का अनुसरण कर विकास की और अग्रसर हो सके। परंतु आजतक सांसद व जिला प्रशासन द्वारा एक भी कार्य जमीन पर उतार नही जा सका। आज भी आदर्श ग्राम पंचायत हुसिया में अधिकांश आबादी खुले में शौच करने को मजबूर है और मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment