12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले वर्ष के तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने झालसा, रांची और पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार 20 अगस्त 2026 को डालसा सचिव कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम लोगों को इसका लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं विभागवार लंबित एवं निष्पादन योग्य मामलों की जानकारी एवं विभागीय आंकड़ा उपलब्ध कराने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। डालसा सचिव ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों का अद्यतन आंकड़ा तैयार कर समय पर डालसा को उपलब्ध कराएं ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को सूचीबद्ध कर उनका सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन कराया जा सके। इसके अलावा लंबित मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस उपलब्ध कराने तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। वहीं उन्होंने ऐसे लोग जो गलत कार्य कर रहे हैं उनपर नकेल कसते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही ताकि वे गलत करने से पहले सोंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान का प्रभावी माध्यम है। वहीं उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने लंबित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा सचिव ने की बैठक

On: August 20, 2026 9:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1183128
Total views : 3016703