कावरियों का दुसरा जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए हुआ रवाना…

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा एवं गेन्जना पंचायत से लगभग तीन सौ कांवरिया सावन के पावन महीने में बाबा की नगरी देवघर जल चढ़ाने के लिए गुरुवार को रवाना हुए। उक्त पंचायत से कावरियों का ये दूसरा जत्था निकला है। इस जत्थे में पच्चीस महिलाएं भी शामिल हैं जो बाबा के दर्शन एवं जलाभिषेक करेंगी। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग भोले नाथ को दर्शन करने व जल चढ़ाने प्रत्येक वर्ष जाते हैं।रवाना हुए कावरियों में मुखिया रेणु देवी, सुनिल रजक, बिनोद प्रसाद, संतोष साह, बीरू प्रसाद, रंजन कुमार, सुमन प्रसाद,मनोज राम ,मिथलेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, कमलाकांत प्रसाद,देवनंदन प्रसाद, धनु प्रसाद, उपेंद्र तिवारी, राजेश प्रसाद, मनीष साहू, सूरज प्रसाद, धीरज प्रसाद, दीपक कुमार, संदीप, अशोक साहू,प्रमोद कुमार,एवम समस्त बम ग्रुप ने पाण्डेयपुरा के शिव मंदिर, राम मन्दिर, हनुमान मन्दिर एवम देवी मंदिर में जाकर माता के दर्शन कर एक साथ बोल बम के जयकारा लगा कर बाबाधाम के लिए रवाना हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *