Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर हुई बैठक, अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत निष्पादन का दिया गया निर्देश

On: August 16, 2023 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल  की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद  निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक बुधवार को हुई। जिसमें सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व में सीसीएल को निर्देशित किया गया था कि सभी कांटाघरो का नियमित सत्यापन कराएं तथा सत्यापन रिपोर्ट की हॉर्ड कॉपी जिला खनन कार्यालय को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में मगध परियोजना, पूर्णाडीह परियोजना, अशोका परियोजना व आम्रपाली परियोजना के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि आदेशानुसार नियमित सत्यापन कार्य कराया जाता है। प्रतिवेदन के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का औचक निरीक्षण लगातार कर रही है। जांच के क्रम में अवैध मामले पाए जाने पर अवैध खननकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 01 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक कुल 730 सीएफटी बालू 2900 सीएफटी स्टोन जप्त किया गया है। वहीं 4,75,188 रुपया की राशि वसूली गई है और अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के चार मामले को न्यायालय में दर्ज कराया गया है। अपर समाहर्ता ने कहा माननीय एनजीटी न्यायादेश के अनुसार मानसून सत्र दिनांक 10 जून से 15अक्टूबर 2023 तक की अवधि में राज्यान्तर्गत नदी घाटो से बालू का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। अपर समाहर्ता ने खनन, परिवहन, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि दिसंबर माह तक राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें।अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, सक्सेसन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पाेट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर- संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा कर अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में डीएफओ उत्तरी राहुल मीना, एसडीओ मुमताज अंसारी, एसडीओ सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, सभी अंचल अधिकारी समेत परियोजनाओं के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment