Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सेवानिवृत्त फौजी, शहीद जवान एवं स्वतंत्रता सैनानियों के घर जाकर प्रखंड प्रशासन ने किया सम्मानित

On: August 16, 2023 8:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर प्रखंड प्रशासन ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के पर प्रखंड के रामपुर गांव के सेवानिवृत्त फौजी केदार ठाकुर, मोनया गांव के शहीद जवान कामाख्या सिंह एवं आजादी के लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जोगीयारा पंचायत निवासी गरुण सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी एवं पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने फौजी तथा उनकी पत्नी को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बाद में तीनों पदाधिकारी प्रखंड के मोनया पंचायत के मोनया निवासी शहीद जवान कामाख्या सिंह के परिजनों तथा प्रखंड के जोगीयारा पंचायत निवासी स्वतंत्रता सेनानी गरुण सिंह के परिजनों से मिलकर सम्मानित किया। मौके पर फौजी श्री ठाकुर ने कहा कि प्रखंड प्रशासन द्वारा इस तरह से सम्मानित करने से मैं अभिभूत हूं। देश के लिए किया गया मेरा सेवा आज प्रखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित होकर धन्य हो गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक ने कहा कि देश की सेवा करने वाले तथा देश पर अपना सबकुछ न्यौछावर करने वालों को सम्मानित करके आज हमलोग अपने आप को धन्य एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment