WhatsApp Group Join Now
गुमला -अंजुमन इस्लामिया गुमला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंजुमन के नजीम ए आला के द्वारा अंजुमन इस्लामिया में शामिल सभी नौ पंचायतों को चुनाव कमिटी तस्कील के लिए लेटर भेजा गए था जिसके बाद इराकीन पंचायत और हमदर्द पंचायत ने नाम नहीं भेजा बाकी सात पंचायत में अंसारी पंचायत के सदर शाहजहां अंसारी, पठान पंचायत के सदर शाहिद वारसी, इदरीसीया पंचायत के सदर मो रिजवान, इखलाक पंचायत के सदर अजहर रब्बानी, राय पंचायत के सदर अब्दुल जब्बार रजवी, कुरैशी पंचायत के सदर राजू कुरैशी और सलमानी पंचायत के सचिव हसन अली ने चुनाव कमिटी 2026 का गठन के लिए दो दो मेंबर का नाम दिए जिसका चुनाव प्रभारी का चुनाव 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा साथ ही सात पंचायतों के सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि हमदर्द पंचायत के सदस्य साजिद मंजर सह वार्ड पार्षद और इराकी पंचायत के सदस्य अधिवक्ता असलम आलम, फिरोज आलम और मुख्तार आलम नेता की अगुवाई में हमदर्द पंचायत और इराकी पंचायत का जो वोटर लिस्ट आयेगा उसे चुनाव में शामिल किया जाएगा आज की बैठक में मुख्य रूप से पठान पंचायत के सचिव आजाद खान, अंसारी पंचायत के सचिव सुहैल अंसारी, अंसारी पंचायत के पूर्व सदर शकील अंसारी, पठान पंचायत के चांद खान, इदरीसिया पंचायत के सैफुद्दीन, मेराज आलम, राय पंचायत के नायब सदर निशार राय, इखलाक पंचायत के सदर प्रतिनिधि मुर्शीद हनीफ, इरफान अली निवर्तमान चुनाव प्रभारी अंजुमन इस्लामिया गुमला, पूर्व चुनाव प्रभारी अकील रहमान, निवर्तमान अंजुमन के प्रवक्ता आशिक अंसारी, आफताब अंजुम शामिल हुए इसकी जानकारी अंजुमन के नजीम ए आला खलिल अशरफी ने दी।
नजीम ए आला खलील अशरफी ने कहा कि तीन साल के लिए अंजुमन इस्लामिया का चुनाव किया गया था और यह समय बितने के साथ ही नये अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चुनाव किया जाना जायज है उन्होंने कहा कि वर्तमान अंजुमन इस्लामिया कमेटी पांच साल तक के लिए होना बताते हैं जो सही नहीं होगा आवाम चुनाव चाहते हैं।















Total Users : 1114177
Total views : 2931031