Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल सुधार गृह में बिगड़ी 14 बाल बंदियों की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वायरल फीवर की आशंका, दो बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती, सुधार गृह बना अस्थायी अस्पताल

बोकारो: जिले के बाल सुधार गृह में रह रहे 14 बाल बंदियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की विशेष चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सैंपल एकत्र किए। गंभीर रूप से बीमार दो बाल बंदियों को अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार और खांसी की शिकायत के बाद तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल में तीन बाल बंदियों को चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले भी बाल सुधार गृह में कई बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 16 बाल बंदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। उपचार के बाद 15 बच्चों को वापस सुधार गृह भेज दिया गया, लेकिन अगले ही दिन फिर से अन्य बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची।

जांच कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सभी बच्चे वायरल फीवर से प्रभावित पाए गए हैं। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जिन बच्चों की हालत अपेक्षाकृत अधिक खराब थी, उन्हें एहतियात के तौर पर सदर अस्पताल में भर्ती कर विभिन्न चिकित्सीय जांच कराई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि बाल सुधार गृह को फिलहाल अस्थायी अस्पताल में बदल दिया गया है। यहां दो चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है, ताकि सभी बच्चों की नियमित निगरानी और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। साथ ही सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment