WhatsApp Group Join Now

गुमला -भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला द्वारा आज जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया !मौके पर पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विनय कुमार लाल ने कहा शुरुआत से ही कांग्रेस की नीति और नियत राष्ट्र विरोधी रही है , पूरे देश में जहां पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेसी हल्ला गुल्ला कर रहे हैं वही झारखंड के मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं !प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने कहा कांग्रेस का यही दोहरा रवैया और भ्रष्ट नीति कांग्रेस के पतन का कारण बनेगा !छात्र आंदोलन की आड़ में कांग्रेस के नेता राष्ट्र और सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं , देश की जनता सारी परिस्थितियों को देख रही है और आने वाले दिनों में जनता इसका पुरजोर जवाब देगी !कार्यक्रम में उपस्थित नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा की एक दिन पूर्व जिस तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडों की भांति भाजपाई और पत्रकारों के ऊपर पत्थर फेकने का कुकृत्य क्या है वह काफी निंदनीय है !मौके पर निर्मल गोयल ,जिला महामंत्री संदीप प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, किशोर मिश्रा ,शैल मिश्रा ,दामोदर कसेरा ,गौरी किंडो ,पायल तिवारी ,सोनामनी देवी ,पुष्पा देवी , जयंत प्रसाद , जय प्रसाद साहू ,कौशलेंद्र जमुआर ,विजय शंकर दास ,लक्ष्मीकांत बड़ाइक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।














Total Users : 1114177
Total views : 2931031