बैंक ऑफ इंडिया पतराटोली शाखा में ग्राहक सम्मेलन आयोजित, बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की दी गई जानकारी
लोहरदगा के पतरा टोली स्थित बैंक ऑफ इंडिया की पतराटोली शाखा में गुरुवार को शाखा प्रबंधक आशीष कुमार की अध्यक्षता में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन में बचत एवं चालू खाता, सावधि जमा (एफडी), आवर्ती जमा (आरडी), गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, कृषि एवं एमएसएमई ऋण सहित डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने ग्राहकों का बैंक ऑफ इंडिया पर विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बैंक की आधुनिक डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ग्राहक सम्मेलन का उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर समसुल अंसारी, हाजी हकीमूल, अजमुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, सचिन कुमार, चंदन, सहाय खलखो, समीर एवं राशिद सहित अन्य ग्राहक उपस्थित रहे।






















Total Users : 1123845
Total views : 2943764