लोहरदगा: कुड़ू में करंट से युवक की मौत के बाद आक्रोश, परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
लोहरदगा (कुड़ू): कुड़ू थाना क्षेत्र के फूलसूरी गांव में बिजली का करंट लगने से 36 वर्षीय छोटू महतो की हुई दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। घटना से जहां एक ओर पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं दूसरी ओर परिजनों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तत्काल सरकारी मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि छोटू महतो अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे और उनकी असमय मौत से पूरे परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी के कारण एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मांग की है कि आपदा प्रबंधन विभाग और सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई और आर्थिक मदद का ठोस आश्वासन नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।



















Total Users : 1080073
Total views : 2883242