Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की*

——-

*गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश*

========

लोहरदगा।

 

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की तथा गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण की तुलना में अपेक्षाकृत कम संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया जाए।

 

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर कार्य को गति प्रदान की जाए। इस संबंध में उन्होंने एईआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, एईआरओ-सह-कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मुक्ति किड़ो तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: कुड़ू में करंट से युवक की मौत के बाद आक्रोश, परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

लोहरदगा: सेन्हा –खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आया अधेड़, सदर अस्पताल में इलाज जारी

लोहरदगा:सेन्हा मोटरसाइकिल दुर्घटना में झखरा जितिया टोली का युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उराँव

लोहरदगा /भंडरा । प्रखंड में चल रहे ऐतिहासिक नौ दिवसीय रथ मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने आस्था के साथ मेले का आनंद लिया।

अविराम कॉलेज बीएड कॉलेज, लोहरदगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Leave a Comment