Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फैमिली फिजिशियनस एशोसियेशन (एफपीए) राँची ने एफपीडायकाॅन का अन्तर्जाल पर आँचलिक आयुर्विज्ञान सम्मेलन का आयोजन

On: August 15, 2023 6:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। फेडरेशन ऑफ फैमिली फिजिशियनस ऑफ इण्डिया (एफएफपीएआई) के तत्वावधान में फैमिली फिजिशियनस एशोसियेशन (एफपीए) राँची ने एफपीडायकाॅन का अन्तर्जाल पर आँचलिक आयुर्विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया। फैमिली फिजिशियनस के मधुमेह सम्बन्धित चिकित्सीय गोष्ठी में देश के जाने माने चिकित्सकों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। दिल्ली के डाॅ रमन कुमार ने एफपीए ओरेशन में मधुमेह में भोजन में मोटे अनाज/अमृत अन्न, फल एवं सब्जियों के महत्व को बताया। साथ ही, नियमित व्यायाम को रक्त शर्करा नियन्त्रण में सहयोगी बताया।

राँची के डाॅ अजय छाबड़ा ने टाइप वन मधुमेह के उपचार पर व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं इन्सुलिन को आवश्यक बताया।

पटना के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ सुधांशु ब॔का ने अनियन्त्रित रक्त शर्करा के कारण होने वाले रेटाइनोपैथी पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मधुमेह में रक्त शर्करा के नियन्त्रण एवं नियमित जाँच से आँखों के रोग एवं उलझनों से बच सकते हैं।

एफएफपीएआई के अध्यक्ष डाॅ प्रगनेश शाह ने बड़ोदड़ा से अध्यक्ष सभ्बोधन में युवा में मधुमेह के उपचार पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि पाश्चात्य एवं शिथिल जीवनशैली महत्वपूर्ण कारक है।

एफपीए राँची के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ वी के जगनाणी ने मधुमेह के उपचार में उपयुक्त विभिन्न ओषधि एवं नूतन उपचार पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

राँची की सुप्रसिध्द मधुमेह रोग विशेषज्ञ डाॅ नुपुर वाणी ने मधुमेह में इन्सुलिन के उपयोग एवं आवश्यकता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मधुमेह के उपचार में इन्सुलिन सर्वश्रेष्ठ है ।

मधुमेह में होने वाले वसा की गड़बड़ी, डायबेटिक डिस्लिपीडिमिया पर डाॅ वी के ढाँढनिया ने रक्त शर्करा नियन्त्रण एवं वसा के उपचार का महत्व बताया।

इस सम्मेलन में क्लयरनेट से ज्योति जी, सोमा जी एवं अंकिता जी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

Leave a Comment