Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया उदघाटन 

On: August 14, 2023 8:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन , मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया उदघाटन
लोहरदगा। स्वतंत्रता दिवस-2023 की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर भवन, लोहरदगा में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव, द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से कौस्तुभ पांडेय द्वारा की गई। इसके उपरांत कलाकारों द्वारा पाईका नृत्य का प्रदर्शन किया गया। एकलव्य मॉडल विद्यालय कुजरा की छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर नाटक का मंचन किया गया।
एमबी डीएवी के छात्र-छात्राओं द्वारा नागपुरी लोकनृत्य का प्रदर्शन किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘जय हो’ गाने पर प्रस्तुति दी गयी। एमएलए महाविद्यालय लोहरदगा के छात्र-छात्राओं द्वारा “सुनो गौर से दुनिया वालों” गाने पर प्रस्तुति दी गयी। जीत ग्रुप द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू, उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लोहरदगा, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लिवेन्स एकेडमी लोहरदगा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेन्हा, मंजूरमति उच्च विद्यालय लोहरदगा और राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा के छात्राओं द्वारा भी देश की आजादी से संबंधित प्रस्तुतियां दी गयी। प्रभात कुमार व उनकी टीम की ओर से छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र बहादुर पाल, उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, उप विकास आयुक्त समीरा एस, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व उनका परिवार, प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षकगण, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

Leave a Comment