Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने अरेया स्थित मल्टी विलेज स्कीम का किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जांच की

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने अरेया स्थित मल्टी विलेज स्कीम का किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जांच की*

—————-

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत स्थित मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न घटकों का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जल शोधन (फिल्टरेशन) की प्रक्रिया, एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर (ईएसआर) की क्षमता, लाभुकों तक पेयजल की उपलब्धता, मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशील स्थिति सहित संपूर्ण परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से योजना के संचालन, रखरखाव एवं जलापूर्ति की नियमितता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

*लाभुकों से समय पर जल शुल्क लेने का निर्देश*

 

उपायुक्त ने जलसहियाओं को निर्देश दिया कि पेयजल योजना के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए लाभुकों से निर्धारित जल शुल्क का नियमित एवं समय पर संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। योजना को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) को हस्तांतरित जल्द पूरी की जाय। लाभुकों को प्रतिदिन ससमय पेयजल की आपूर्ति की जाय।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता एवं समय पर शुल्क संग्रह से योजनाओं का बेहतर संचालन संभव हो सकेगा।

 

 

_निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अनुप हांसदा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना प्रभारी राकेश कुमार हुए सम्मानित: डीआईजी ने सौंपा मेडल और प्रशस्ति पत्र

पुलिस का धमाका: साइबर अपराधी गिरफ्तार; अर्टिगा कार व स्कूटी सहित जाली दस्तावेजों का जखीरा जब्त

पुलिस-प्रशासन का महा-एक्शन: मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च; चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे जवान

मिसाल: ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाली 3 किमी लंबी सड़क; निजी खर्च से चलाई जेसीबी और ट्रैक्टर

पागल बाबा अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज; रात की स्थिति और भी खौफनाक

मिशन चौक में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व महाआरती संपन्न:-पंकज जायसवाल* 

Leave a Comment