Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण, कृषि कार्यों की जानकारी ली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण, कृषि कार्यों की जानकारी ली*

================

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत स्थित अरेया लैम्प्स में किसानों के बीच बिरसा बीज विनिमय योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद कर कृषि गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 

धान बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने किसानों से धान बीज पर दी जा रही अनुदान राशि, लैम्प्स द्वारा लिए जा रहे मूल्य तथा बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए।

 

*उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश*

 

उपायुक्त ने अरेया लैम्प्स में उर्वरकों की उपलब्धता की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों एवं लैम्प्स प्रबंधन को किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

उपायुक्त ने किसानों से बातचीत कर क्षेत्र में चल रहे कृषि कार्यों, बुआई की स्थिति तथा किसानों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनका लाभ किसानों तक समय पर पहुंचाना प्राथमिकता है।

 

जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार आज अरेया लैम्प्स में विभिन्न किस्मों के धान बीज का वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच किया गया।

 

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, संबंधित लैम्प्स के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना प्रभारी राकेश कुमार हुए सम्मानित: डीआईजी ने सौंपा मेडल और प्रशस्ति पत्र

पुलिस का धमाका: साइबर अपराधी गिरफ्तार; अर्टिगा कार व स्कूटी सहित जाली दस्तावेजों का जखीरा जब्त

पुलिस-प्रशासन का महा-एक्शन: मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च; चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे जवान

मिसाल: ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाली 3 किमी लंबी सड़क; निजी खर्च से चलाई जेसीबी और ट्रैक्टर

पागल बाबा अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज; रात की स्थिति और भी खौफनाक

मिशन चौक में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व महाआरती संपन्न:-पंकज जायसवाल* 

Leave a Comment