Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वार्ड सदस्य संघ की हुई बैठक, पांच सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपने का लिया गया निर्णय

On: August 6, 2023 7:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला स्तरीय वार्ड सदस्य संघ की बैठक रविवार को समाहरणालय के समीप राम आशीष कुमार के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संघ की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की वार्ड सदस्य का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौपेंगे। मांगों में वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण, मानदेय, समेत सदस्य को अपने अपने वार्ड में विकास करने के लिए विकास राशि देने आदि की मांग शामिल हैं। इसके अलावा जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी का जल्द गठित करने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसमें राम आशीष कुमार, प्रो. गोकुल नारायण दास, मुसाफिर कुमार कुशवाहा, उदय कुमार, शुभम पांडेय का चयन किया गया। चयनित सदस्यों को दो माह के अंदर जिला एवं सभी प्रखंडों में कमेटी गठित करने का समय सीमा निर्धारित किया गया। बैठक में वार्ड सदस्य संघ टंडवा प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र भगत, पंकज कुमार दास, कैलाश राणा, दिलीप पेंटर, कुंती देवी, संजू देवी, कमला देवी, गुलाब देवी, अनीता देवी, सुरेंद्र यादव, हेमराज यादव, मिथुन राम, विकाश पांडेय, नागेश्वर भुईया, अमृत दास, तालेश्वर महतो, संजय कुमार, मो. नसीम, अमीना खातून, रीना देवी, नरेश राम समेत अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Leave a Comment