Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीईओ के अध्यक्षता में हुई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गिद्धौर में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, समस्याओं निदान और छात्राओं को विद्यालय भेजने पर हुई चर्चा

On: August 5, 2023 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा के उपस्थित में किया गया। बैठक में अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील करते हुए डीईओ ने कहा छात्राओं के लिए सारी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। प्रत्येक छात्राओं के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था करने के साथ भोजन के लिए डायनिंग टेबल की व्यवस्था होगी। साथ ही प्रभारी वार्डन नूतन मरियम कच्छप को मीनू के अनुसार भोजन व नाश्ता समय पर देने का निर्देश दिया। अभिभावकों से महीने के दो रविवार को बच्चों से मिलने व बच्चों को बाहर से कुछ नहीं देने की भी अपील की गई। इसके अलावे डीईओ ने वार्डन को शौचालय की साफ-सफाई के लिए एक मेहतर रखने का निर्देश दिया। वहीं अभिभावकों ने विद्यालय में स्पोकन इंग्लिश की कक्षा के साथ गणित विषय को बेहतर ढंग से संचालित करने की मांग की। जिसपर शिक्षकों ने इंग्लिश स्पोकन की कक्षा जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। अभिभावकों ने सोमवार को अपने बच्चों को विद्यालय पहुंचाने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

Leave a Comment