मुहर्रम जुलूस के समय व रुट पर हुई चर्चा, विधि व्यवस्था को लेकर दिए गए कई अवश्यक दिशा निर्देश

newsscale
2 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता श्रीकांत राणा
पत्थलगड़ा (चतरा): क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहोल में मुहर्रम पर्व संपन कराने को लेकर सोमवार को पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीओ मोनी कुमारी व संचालन थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड के गणमान्य लोगों समेत ताजिया कमेटी के लोगों ने पर्व के आयोजन की तिथि, रूट चार्ट व ताजिया चौकों आदि कार्रूक्रम की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पर्व के दौरान आवश्यक तैयारियों व प्रखंड क्षेत्र की बेहतर साफ-सफाई समेत अन्य मसलों पर चर्चा की गयी। बताया गया कि डीजे लाउडस्पीकर बजाने पर रोक रहेगी। ताजिया अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर ही स्थापित किये जायेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि शारीरिक दूरी के बीच पूरे शिद्दत व शांति पूर्ण माहौल में इबादत करें। शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में प्रमुख मनिषा कुमारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रखड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी, मुखिया राधिका देवी, मुखिया कुमारी संगीत सिन्हा, मेराल मुखिया नितू कुमारी, पुर्व मुखिया मेघन दांगी, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद ठाकुर, आषिश दांगी, मधुचन्दन दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, भाजपा प्रखड अध्यक्ष बिनोद दांगी मृत्युंजय दांगी, कैलाश दांगी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, संदीप सिंह, मौलाना महफूज रहमान, मौलाना मुश्ताक, मो. अनवर, मो. इसमाईल, मो. साबिर मो. इदरीश, मो. मोहिब समेत दोनों समुदाय से लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *