एसबीआई फाउंडेशन टीम ने गर्भवती महिलाओं व किशोरियों से की बातचीत, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
झारखंड के देवघर जिले के जगमनिया गांव में SBI Foundation की मैनेजर मनीषा द्वारा एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) के तहत संचालित “संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स” का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्लिनिक में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मनीषा ने धात्री महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शफीक अहमद उपस्थित रहे, जबकि Citizen Foundation से चंद्र शेखर मौलवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।





















Total Users : 906190
Total views : 2645580