एसपी का सख्त निर्देश—तत्काल योगदान दें, विधि-व्यवस्था होगी मजबूत
झारखंड के देवघर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत 17 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का मानना है कि इस कदम से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अपराध नियंत्रण में मजबूती आएगी। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
- एसआई सालो हेंब्रम को पालाजोरी से हटाकर मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया
- एसआई प्रशांत कुमार-1 को एसपी कार्यालय से देवीपुर थाना भेजा गया
- एसआई संदीप कुमार को सारवां थाना की जिम्मेदारी
- एसआई विपिन कुमार को चित्रा थाना प्रभारी बनाया गया
- एसआई मनोरंजन महतो को बुढ़ई थाना भेजा गया
- एसआई मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी की जिम्मेदारी
- एसआई संजय कुमार-1 को पालाजोरी थाना प्रभारी बनाया गया
- एसआई दिलीप मुंडा को नगर थाना से हटाकर यातायात थाना प्रभारी बनाया गया
इसके अलावा,
- एसआई संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग
- एसआई कौशल कुमार सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष भेजा गया
- एसआई विकास पासवान और एसआई रूपेश कुमार महतो को नगर थाना में पदस्थापित किया गया
- एसआई सामु बांडों को कुंडा थाना भेजा गया
- एसआई प्रियरंजन कुमार को बाबा मंदिर थाना का प्रभारी बनाया गया
- एएसआई फैज अहमद खान को नगर थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया
एसपी सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता और तत्परता के साथ करें, ताकि आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिल सके और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।






















Total Users : 1038261
Total views : 2824780