Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत

On: March 30, 2026 2:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर की पहली मंजिल पर खून से लथपथ मिले शव, लूटपाट की आशंका

ब्यावर जिले के सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर इलाके में रविवार को एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

मृतकों की पहचान विनोद शर्मा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा के रूप में हुई है, जो सेवानिवृत्त शिक्षक थे। दोनों लंबे समय से अपने मकान में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका बेटा गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है।

घटना की सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दंपति के शव मकान की पहली मंजिल पर खून से लथपथ हालत में पाए गए, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लूटपाट की आशंका लग रही है। एसपी रतन सिंह राठौड़ के अनुसार, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत हुई प्रतीत होती है। हालांकि हत्या के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट, ब्यावर से न्यूज़ स्केल के राजस्थान प्रभारी रमेश शर्मा की रिपोर्ट।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा पहुंचते ही नीतीश का बड़ा फैसला, विधान परिषद से इस्तीफा…

लूट कांड का बड़ा खुलासा, 10 अपराधी गिरफ्तार

‘शीश महल’ पर सियासत गरम, भाजपा का हमला तेज

बड़ा एनकाउंटर, इनामी नक्सली ढेर

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, 10 हजार से अधिक माओवादियों का सरेंडर, 31 मार्च तक उन्मूलन का लक्ष्य

भंडरा भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ क्षेत्र…

शिव मंदिर में भाजपा मंडल की बैठक…

रामनवमी विजयादशमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा

महासमिति अध्यक्ष ने जताया आभार…

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, चार जीवंत झांकियों ने बांधा समा, दर्शकों की आंखें हुई नम

डालसा के कार्यक्रम में सचिव के नहीं पहुंचने से असर फीका

Leave a Comment