न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के सोकी दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हेतु सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को लेकर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिक्रम कुमार सिंह व संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सांसद सुनील कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास एवं हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल उपस्थित हुए। मौके पर मुखिया पति सह प्रतिनिधि ईश्वरी मेहता ने धोबनिया नाला पर पुल तथा सरकारी विद्यालयों में पेयजल की समस्या से सांसद व विधायक को अवगत करवाया। जिसमें विधायक चौबीस घंटे के अंदर बोरींग करवाकर पेयजल उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, अक्षयवट पांडेय, विधायक ने कहा की भाजपा सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। भारत सरकार ने दो कमरा का आवास, पांच लाख रुपए तक की उपचार गरीबों के लिए सुविधा उपलब्ध करवाया। सांसद ने कहा डीएमएफटी योजना से प्रत्येक पंचायत को प्रधान मंत्री खनिज विकास योजना के तहत विकास के लिए एक करोड़ रुपया दिया जाता है। भारत सरकार की कुशुम योजना के तहत सौर संचालित पंप सेट दी जा रही है। मोदी जी 2024 की नही बल्कि बच्चों की भविष्य सवारने के लिए 2047 तक की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार में काम नहीं करने वालों का कोई स्थान नहीं है। प्रत्येक पंचायत में 300 लोगों को बैठने की क्षमता वाला सामुदायिक भवन एवं किसानों के लिए अमृत सरोवर बनेगा। बड़ाकर, करकरा, सगनर नाला को बड़ाकर नदी से जोड़ने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इस अवसर पर अन्य पार्टी छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सोकी पंचायत के 6 लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेता उज्ज्वल दास, युवा मोर्चा के अभिषेक केशरी, सीमा पासवान, पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार सिंह, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह, बिनोद बिहारी पासवान, रणधीर सिंह, अछूत सिंह, बम शंकर सिंह, नवीन पांडेय के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
भाजपा सरकार के नौ साल की सेवा व उपलब्धियां गिनाने पहुंचे विधायक व सांसद

By newsscale
On: June 20, 2023 8:36 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 958590
Total views : 2717135