सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो, Rjd व आजसू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा): मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में 19 जून को सिमरिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो, राजद व आजसू कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के संतन सोनी व संचालन यदुनंदन पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मनोज चंद्रा उपस्थित थे। जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाने के साथ प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जबकि प्रखंड स्तर पर करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। कहा गया कि मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आजसू नेता श्री चंद्रा के साथ करीब बीस हजार आजसू कार्यकर्ता झामुमो का दामन थामेंगे। वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का तहे दिल से स्वागत किया। वहीं पार्टी में शामिल होने के पश्चात श्री चंद्रा को भी स्वागत करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि गिद्धौर प्रखंड से 5000 महिला व पुरुष मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी, संतोष कुमार, कामदेव प्रसाद मेहता, दिनेश यादव, राजू कुमार गुप्ता, शशि कुमार गुप्ता, दिगंबर रविदास, राजू लाल वर्मा, ज्ञानी दांगी, सुरेंद्र दांगी आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *