
सिमरिया/पत्थलगड़ा (चतरा)। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिमरिया व पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। सिमरिया थाना क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च विभिन्न भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने आम लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग मचाने या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर पत्थलगड़ा सुभाष चौक, सिंघानी, तेतरिया सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए लोगों से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता रहा। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है, वहीं आम नागरिकों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी बना है।


















Total Users : 810918
Total views : 2513402