Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घटिया पीसीसी पथ निर्माण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण, संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का दिया निर्देश

On: June 7, 2023 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड प्रखंड के कदगावांकला पंचायत अंतर्गत ग्राम देवसर से नरचाही श्मशान घाट तक डीएमएफटी योजना से विशेष कार्य प्रमंडल द्वारा पीसीसी पथ निर्माण अनियमित्ता बरती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार पथ की कुल लंबाई 1142 फीट व प्राकलन 11 लाख अड़तालिस हजार रूपए है। प्राकलन के अनुसार पथ की चौड़ाई 12 फीट 4 इंच और मोटाई 9 इंच पीसीसी पथ की ढलाई करना था। लेकिन संवेदक गोपाल प्रसाद यादव द्वारा बेहद निम्न स्तरीय और घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पथ के दोनों छोर को 9इंच और पथ के बीच में कहीं ढाई तो कहीं तीन इंच ही ढलाई की जा रही है। इसके अलावा ढलाई के नीचे अधिक मात्रा में बालू और नाममात्र के सीमेंट और छरी मिलाकर मोटा कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने घटिया और योजना के अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने का विरोध किया और इसकी सूचना मुखिया अशोक कुमार भुइयां को दी। मुखिया द्वारा भी घटिया निर्माण कार्य की पुष्टि कर गोपाल प्रसाद यादव के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार को मना करने के बावजूद कार्य में सुधार नहीं लाने पर मुखिया ने बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा से घटिया निर्माण कार्य से अवगत कराया। जिसके बाद कार्य स्थल पर बीडीओ श्री सिन्हा निरीक्षण कर संवेदक को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं अपनी उपस्थिति में जेई से मापी कराऊंगा। यदि योजनाअनुरूप कार्य नहीं पाया गया तो विभागीय पदाधिकारियों और उपायुक्त को सुचित करूंगा। कार्य-स्थल पर न तो योजना-संबंधी बोर्ड लगा हुआ है और न ही बीडीओ द्वारा मांगने पर प्राक्कलन की प्रति उपलब्ध कराई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment